युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की ओर से ब्लाॅक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित
बरहज। क्षेत्र के श्री अनंत इंटर मीडिएट कालेज सतरांव में शुक्रवार को युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की ओर से ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित किया गया। इसमें 400 मीटर दौड़ में जान्हवी सिंह प्रथम, शिवानी यादव द्वितीय रहीं। निर्णायक मंडल की ओर से विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
खेलकूद प्रतियोगिता में सीनियर बालिका वर्ग के 200 मीटर में काजल, रितू, जूनियर में गुड़िया, मनसा, बालक वर्ग के 200 मीटर में करन गुप्त, प्रिंस कुमार क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में कबड्डी, लंबी और ऊंची कूद में भी छात्रों ने प्रतिभाग किया। मौके पर ऋषि कुमार, संतोष यादव, विजय शंकर रजक, अनुज यादव, अभिनव, धर्मेंद्र उपाध्याय, शारदा कुशवाहा, उमेश यादव, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
इंसेट में-
समुचित व्यवस्था नहीं किए जाने पर कुछ खिलाड़ियों ने जताया विरोध
बरहज। क्षेत्र के श्री अनंत इंटर मीडिएट कालेज के खेल मैदान में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की ओर से ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसको लेकर विभिन्न स्कूलों से आए खिलाड़ियों का मैदान में सुबह से ही जमावड़ा रहा। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आई काजल यादव, रुपा कुशवाहा, करन, कल्ली सिंह आदि का कहना था कि प्रतियोगिता में समुचित प्रबंध न होने से काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। बिना खाए-पीए पूरा दिन खेल मैदान पर बिताना पड़ा। जबकि आयोजक मंडल इसे सिरे से खारिज कर रहा है।