फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भटनी को हरा भाटपाररानी ने जीता नमो कबड्डी का खिताब

Sat, 09 Dec 2023 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही तीन दिवसीय प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन




देवरिया। भाजपा किसान मोर्चा की ओर से आयोजित तीन दिवसीय नमो कबड्डी प्रतियोगिता में भाटपाररानी ने भटनी को 38-15 से करारी शिकस्त देकर खिताब अपने नाम कर लिया। मुख्य अतिथि एवं संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने विजता टीम को ट्राफी व नगद पुरस्कार प्रदान किया।
इसके पूर्व रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहला सेमीफाइनल मैच रुद्रपुर और भटनी के बीच खेला गया। जिसका शुभारंभ भाजपा जिला प्रभारी संतराज यादव,पूर्व एमएलसी महेंद्र यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।इसमें भटनी ने रुद्रपुर को 34-24 से हराया। दूसरा सेमीफाइनल मैच भाटपाररानी और गौरीबाजार के बीच हुआ। इसकी शुरुआत विधायक सभाकुंवर कुशवाहा और चेयरमैन बैतालपुर सरिता पासवान ने किया।इसमें भाटपार ने गौरीबाजार को 42- 12 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनल मैच भाटपाररानी और भटनी के बीच खेला गया। जिसमें भाटपाररानी ने भटनी को 38-15 अंक से शिकस्त दी और विजेता बनी। समापन समारोह में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसा दल देश में है जो समाज में रचनात्मक कार्यक्रम करती है। इसलिये कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किसान मोर्चा पूरे प्रदेश में कर रहा है। भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार खेल और खिलाड़ियों के लिए बहुत काम कर रही है। इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह,प्रधानाचार्य जीआईसी पीके शर्मा, विश्वंभर मिश्रा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्रा, कृष्णानाथ राय, शिवेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें