भागलपुर। बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने भागलपुर, छित्तूपुर, देवसिया में चल रहे कटान रोधी कार्य का निरीक्षण किया। अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ और कटान से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार को भागलपुर, छित्तूपुर, देवसिया में चल रहे 11 करोड़ रुपये की लागत से कटान रोधी कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने परक्यूपाइन की संरचना और बोल्डर कार्यों का विस्तारपूर्वक जायजा लिया। इस दौरान बरहज विधायक दीपक कुमार मिश्र, अधीक्षण अभियंता किरण पाल सिंह, मुख्य अभियंता विकास कुमार सिंह, मुख्य अभियंता अवधेश कुमार, अधिशासी अभियंता राधेश्याम प्रसाद, सहायक अभियंता अशोक कुमार द्विवेदी आदि मौजूद रहे।