अदालत ने तीनों आरोपियों की जमानत याचिका की खारिज
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। महंत त्रिवेदी पर्वत इंटर कॉलेज बिशनपुरा बाजार के फर्जी प्रबंधक कमेटी बनाकर संपत्ति हड़पने का प्रयास करने के मामले में सीजेएम मंजू कुमारी की अदालत ने तीनों आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर जेल भेज दिया है। बघौचघाट थाना क्षेत्र के बिशुनपुर बाजार स्थित महंत त्रिवेणी पर्वत इंटर कॉलेज में एक वैध कमेटी रहते हुए कुछ लोगों ने एक फर्जी कमेटी बना ली थी। जिसमें विद्यालय के प्रबंधक ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि उपेंद्र मिश्र ने कागजों में हेराफेरी कर प्रबंध कमेट के रहते हुए एक नई कमेटी का गठन कर लिया। इसमें अपने करीबियों को विभिन्न पद और सदस्य बना दिया। इस मामले में बघौचघाट थाना क्षेत्र के बिशनपुर बाजार के रहने वाले वीरेंद्र तिवारी रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के गोरया घाट निवासी उपेंद्र मिश्र तथा तरकुलवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी योगेंद्र द्विवेदी ने मंगलवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मंजू कुमारी की अदालत में समर्पण कर दिया। अदालत ने तीनों आरोपियों के जमानत प्रार्थना पत्र को निरस्त कर दिया तथा तीन आरोपियों को जेल भेज दिया