फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ग्राम सभा की जमीन पर कब्जा जमाने पर पूर्व प्रधान पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
-डेमुसा गांव का मामला, लेखपाल की तहरीर पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। थाना क्षेत्र के डेमूसा गांव में ग्राम सभा की भूमि पर अवैध कब्जा जमाने वाले पूर्व ग्राम प्रधान के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई पुलिस हल्का के लेखपाल के तहरीर पर की गइ्र है। कार्रवाई होने के बाद क्षेत्र के अन्य गांवों में ग्राम सभा की भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों में खलबली मच गई है। उधर तहसील प्रशासन ने पूर्व प्रधान से तत्काल भूमि से अवैध कब्जा खाली कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

भाटपाररानी तहसील में कुछ दिन पूर्व गांव के कुछ लोगों समाधान दिवस में पत्र देकर कहा था कि गाटा संख्या 920 राजस्व अभिलेख में नवीन परती के नाम पर दर्ज है। जिस पर गांव के पूर्व प्रधान और उनके परिवार के लोग काफी दिनों से कब्जा किया हुआ है। मामले की जांच सही पाए जाने के बाद गांव के लेखपाल रंजीत कुमार ने थाने तहरीर देकर बताया कि डेमुसा गांव में गाटा संख्या-920 राजस्व अभिलेख में नवीन परती के नाम दर्ज है। इस जमीन पर कई वर्षों से गांव के पूर्व प्रधान पारस यादव के परिवार का अवैध कब्जा है। लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने पारस यादव पर मुकदमा दर्ज किया है। एसओ वीरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें