रामपुर कारखाना। थाना क्षेत्र के विशुनपुरा निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक हकीउल्लाह को पुलिस ने देवी-देवताओं के बारे में 30 जून अभद्र पोस्ट शेयर करने के मामले में गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर शुक्रवार को जेल भेज दिया।
इस संबंध में रामपुर कारखाना के हियुवा कार्यकर्ताओं को हुई तो नगर संयोजक सतीश वर्मा के नेतृत्व में थाने पहुंच कर मौके पर मौजूद एसडीएम सदर दिनेश मिश्रा को ज्ञापन पत्र सौंपा। मामले को गंभीरता से लेते हुए इंस्पेक्टर जयंत सिंह जांच में जुट गए। मामला सही मिलने पर सतीश वर्मा की तहरीर पर रिटायर शिक्षक हकीउल्लाह के विरुद्ध समाज में धार्मिक उन्माद फैलाना और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया। यह जानकारी इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह ने दी।