फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 40 गांवों की बिजली बहाल होने में लग जाएगा एक सप्ताह का समय

Thu, 09 Oct 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। क्षेत्र के 40 गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल होने में करीब एक सप्ताह वक्त लग जाएगा। निगम के जिम्मेदारों का कहना है कि जो खंभे क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें बदलने के लिए एस्टीमेट भेजा गया है। दो दिन में खंभे उपलब्ध हो जाएंगे, मगर उन्हें लगाने में समय लगेगा। ग्रामीणों का आरोप है कि किसी भी गांव की पूरी बिजली बहाल नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, खुखुंदू उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले ढाई सौ गांवों में से 40 गांवों में पांचवें दिन बुधवार तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। निगम के कर्मचारियों का कहना है कि जहां-जहां संभव है, तार खींचकर आपूर्ति बहाल कराई जा रही है।
जहां खंभे क्षतिग्रस्त हुए हैं, वहां आपूर्ति बहाल होने में थोड़ा वक्त लगेगा। यहां चार फीडरों से क्षेत्र की आपूर्ति संचालित होती है। सबसे अधिक खंभे गड़ेर और बैदौली फीडर में क्षतिग्रस्त हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें