फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: झमाझम डेढ़ घंटे तक हुई बारिश, उमस से मिली राहत से

विज्ञापन
शनिवार की सुबह में हुई बारिश ,लोगों ने गर्मी से राहत महसूस किया।संवाद
विज्ञापन
देवरिया। शहर में बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। सुबह करीब डेढ़ घंटे तक हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। हालांकि दोपहर बाद धूप निकलने से मौसम गर्म हो गया, लेकिन शाम को ठंडा हो गया। मौसम विज्ञानी के मुताबिक अभी करीब एक हफ्ते तक बारिश की संभावना है। इसके बाद मौसम साफ होगा, जिससे तापमान बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन

मानसून आने के बाद लोगों को गर्मी से निजात मिली है। लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश की वजह से लोग राहत महसूस कर रहे हैं। शनिवार को सुबह से ही आसमान में बादल छा गए। सुबह करीब नौ बजे हवा के साथ बारिश शुरू हुई। घरों से निकले लोग जहां-तहां रुककर बारिश थमने का इंतजार करने लगे। कुछ बच्चे व बड़े भींग कर बारिश का आनंद भी लिए। इसके बाद बारिश थमने के कुछ देर बाद धूप निकली, जो थोड़ी तेज थी। इससे उमस होने लगी, लेकिन कुछ ही देर बात फिर मौसम ठंडा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें