बनकटा/ रामपुर बुजुर्ग। क्षेत्र के भिंगारी बाजार में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई भाटपाररानी के तत्वावधान में शनिवार को भिंगारी बाजार में संगठन के संस्थापक बालेश्वर लाल की 35वीं पुण्यतिथि ग्रामीण पत्रकारिता दिवस के रूप में मनाई गई।
पत्रकारों ने श्रद्धांजलि देते हुए उनके मिशन को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष डॉ. अजय बरनवाल, तहसील अध्यक्ष विजय सिंह, मंत्री पुरुषोत्तम राय, डॉ. राजेश दीक्षित, विवेक राय, सत्यम कुमार पांडेय, कुमार प्रसाद आदि ने संबोधित किया। इस दौरान केएमएल कुशवाहा, एमडी आजाद, देवेंद्र पासवान, जितेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।