फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्लामी नॉलेज क्विज 31 जनवरी को

Tue, 29 Dec 2015 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
इस्लामी नॉलेज क्विज का आयोजन 31 जनवरी को होगा। प्रतिभागियों को दो चरणों की परीक्षा से गुजरना होगा। प्रथम विजेता को 20 हजार और दूसरे को 10 हजार रुपए का नकद इनाम मिलेगा। इच्छुक विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन फॉर्म पांच जनवरी से हासिल कर सकते हैं। यह जानकारी अंजुमन इस्लामिया के सदर शकील सिद्दीकी और संयोजक जहीरूल बारी ने दी। दोनों पदाधिकारी शहर के मालवीय रोड स्थित अंजुमन इस्लामिया हॉयर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थें। उन्होंने बताया कि इस्लामी क्विज में 10वीं स्तर तक के छात्र-छात्राएं हिस्सा ले सकते हैं। परीक्षा पूर्णतया निशुल्क है। पहले चरण में 31 जनवरी को लिखित प्रश्न पूछा जाएगा। 50 सफल प्रतिभागियों को सात फरवरी की मौखिक परीक्षा में बुलाया जाएगा। इनमें तीन प्रतिभागियों को 20 हजार, 10 हजार और तृतीय विजेता को पांच हजार रुपया प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा 47 प्रतियोगियों को सांत्वना पुरस्कार मिलेगा।  इन प्रतिभागी छात्रों को मौखिक परीक्षा से गुजरेंगें। उन्होंने बताया कि फॉर्म का वितरण पांच जनवरी से 20 जनवरी तक हासिल किया जा सकता है। इसके साथ ही अंजुमन इस्लामिया हॉयर सेकेंडरी स्कूल में 20 जनवरी तक जमा करना होगा। उन्होंने बताया कि क्विज में सीरतुन्नबी और इस्लामी अरकान के बारे में सवाल पूछा जाएगा। रजिस्ट्रेशन फॉर्म के साथ मॉडल पेपर भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें