फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दौड़ प्रतियोगिता में लखनऊ के इस्लाम पहले तो दूसरे स्थान पर रहे संदीप

Tue, 17 Oct 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। नकहनी चौराहे के पास बाईपास रोड खेल ग्राउंड पर सोमवार को राज्य स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें तीन किमी की प्रतियोगिता में लखनऊ के इस्लाम अली प्रथम तो गोरखपुर के संदीप यादव द्वितीय स्थान पर रहे। देवरिया के मुकेश कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में कुल 150 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। मुख्य अतिथि व आयोजक मंडल ने सभी अव्वल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

भटनी नगर के बाईपास रोड स्थित ध्येय एकेडमी की ओर से राज्य स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कानपुर के एथलेटिक्स कोच विजय कुमार गुप्त ने दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। तीन किमी की दौड़ में 150 प्रतिभागियों ने जोर लगाया। रेस में शुरू से ही बढ़त बनाने वाले लखनऊ के इस्लाम अली ने प्रथम, गोरखपुर के संदीप यादव ने द्वितीय व देवरिया के मुकेश कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि समाजसेवी अजित सिंह, आयोजक मंडल के मनीष दीक्षित ने इस्लाम अली को रेंजर साइकिल, संदीप को फर्राटा पंखा और मुकेश को सीलिंग फैन पुरस्कार के तौर पर देकर सम्मानित किया। सात प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
इसके अलावा कार्यक्रम में सेना के जवान सुमंत यादव, पवन यादव, अजय यादव, मुकेश यादव को सम्मानित किया गया। इस दौरान कमलेश दीक्षित, प्रमोद यादव, विकास यादव, हरिंदर कुमार, आदित्य पटेल, हेमंत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें