फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू की धारा मोड़ने के प्रयास में फिर जुटा सिंचाई विभाग

विज्ञापन
बरहज के निर्माणाधीन मोहन सेतु के निकट धारा मोड़ने के लिए लगाई गई ड्रेन मशीन। - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
सरयू की धारा मोड़ने के प्रयास में फिर जुटा सिंचाई विभाग
विज्ञापन

बरहज(देवरिया)। सरयू नदी थाना घाट से करीब दो किलोमीटर दक्षिण में बह रही है। नदी के दक्षिणायन होने से जहां आस्थावानों की मुश्किल बढ़ गई है, वहीं मऊ जनपद के बिनटोलिया गांव पर खतरा मंडरा रहा है। प्रशासन ने गांव को बचाने और नदी की धारा मोड़ने के लिए 1234.04 लाख रुपये का प्रोजेक्ट तैयार किया है। धारा मोड़ने के लिए उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन प्रयास में जुट गया है।
नगर स्थित निर्माणाधीन मोहन सेतु के पास उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन की यांत्रिक टीम धारा मोड़ने के प्रयास में जुट गई है। धारा परिवर्तन के लिए विभाग ने कोलकाता की एक कंपनी के ड्रेन मशीन, पोकलेन आदि के जरिए नदी की खुदाई कर बालू हटाने का कार्य कर रही है। धारा मोड़ने से पर्वों पर स्नान के लिए आने वाले बुजुर्गों और महिलाओं को रेत में दूरी तय करने से निजात मिलेगी। पिछले कुछ अरसे से नदी में कटान हो रही है। इसके कारण नगर स्थित थाना घाट सहित अन्य घाटों से नदी दूर बहने लगी है। उधर, मऊ जनपद के बिनटोलिया गांव के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है। प्रोजेक्ट पर हो रहे कार्य को दो माह में पूर्ण करा लेने का लक्ष्य है। नदी की धारा मोड़ने के लिए नदी तट पर 15 कर्मी लगाए गए हैं। उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन के अवर अभियंता एपी सिंह ने बताया कि ड्रेन मशीन और पोकलेन के जरिए धारा मोड़ने का कार्य शुरू कराया गया है। समयसीमा के भीतर 15 जून से पहले पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल सर्वे रिपोर्ट आने के बाद वापस लौट गई थी मुंबई की टीम
बनारस-बलिया बाढ़ खंड के मैकेनिकल विभाग ने 10 माह पहले सरयू की धारा मोड़ने के लिए करीब पांच करोड़ के प्रोजेक्ट पर मुंबई की एक कंपनी को जिम्मेदारी सौंपी थी। टीम ने मेहियवां के दक्षिण नदी में दो माह खुदाई कार्य किया था। जल सर्वे की आई रिपोर्ट और पानी का लेबल बढ़ने से टीम वापस लौट गई। ‘अमर उजाला’ ने 25 दिसंबर को ‘बरहज घाट से दूर हो गई सरयू’ नदी शीर्षक से खबर प्रकाशित किया गया था, जिसमें सिल्ट के चलते धारा बदलने और होने वाली असुविधाओं पर प्रकाश डाला गया था। विभाग के दोबारा संज्ञान लेने पर लोगों में खुशी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें