फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सोशल ऑडिट में गड़बड़ी, डीएम ने दिए जांच के निर्देश

Sat, 22 Feb 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया/देसही देवरिया। डीएम दिव्या मित्तल ने जिला पंचायत राज अधिकारी श्रवण कुमार चौरसिया को देसही देवरिया विकास खंड क्षेत्र के पकड़ी वीरभद्र गांव में हुई सोशल ऑडिट के दौरान अनियमितता की जांच का निर्देश दिया है। एक सप्ताह के भीतर टीम के साथ जांच कर आख्या मांगी गई है। संबंधित तत्कालीन सचिव को भी मामले से अवगत कराया गया है। मामले की सूचना समय से देने में हीलाहवाली करना अब सचिव के लिए गले की फांस बन गया है।
विज्ञापन

जिला लेखा परीक्षा अधिकारी, सहकारी समितियां एवं पंचायतें देवरिया द्वारा देसही देवरिया विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत पकड़ी वीरभद्र गांव के तत्कालीन सचिव से 22 अप्रैल 2022 को वर्ष 2015-16 से 2019-20 का उपलब्ध कराई गई आडिट अधिकार प्रेषित करते हुए आडिट अधिकार का अनुपालन के संदर्भ में आख्या निर्धारित प्रारूप पर तैयार कर उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया था। सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) के कार्यालय से बताया गया कि ग्राम प्रधान आशा देवी हैं। तत्कालीन सचिव राजकिशोर स्थानांतरित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें