भलुअनी। स्थानीय कस्बा स्थित गोविंद वल्लभ पंत वार्ड में मंगलवार को एडीएम वित्त ने कराये गये विकास कार्यों की जांच किया। अधिकारी द्वारा किए गए जांच को लेकर नगर पंचायत कार्यालय में हड़कंप मचा रहा। एडीएम वित्त भलुअनी नगर पंचायत कार्यालय में पहुंचे। जहां उन्होंने गोविंद वल्लभ पंत वार्ड में 40 लाख की लागत से लगाई गई स्ट्रीट लाइट आदि की जांच किया। मौके पर ईओ राजन नाथ तिवारी, विजय कुमार श्रीवास्तव, मनोज तिवारी, अंगद सिंह, सेतु सिंह आदि मौजूद रहे।