फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच टीम पहुंची बीएसए दफ्तर, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। अनुदानित स्कूलों में शिक्षकों की भर्तियाें में मनमानी की जांच करने सोमवार को भी एसआईटी और एसटीएफ बेसिक कार्यालय पहुंची। इससे कार्यालय में हड़कंप मचा रहा। टीम ने कई कर्मचारियों को बुलाकर पूछताछ की और कुछ रिकार्डों को भी वह अपने साथ ले गई।
दो स्कूलों में हुईं शिक्षकों की नियुक्तियों की जांच के लिए सोमवार दोपहर में एसआईटी और शाम को एसटीएफ की पांच सदस्यीय टीम बीएसए कार्यालय पहुंची। पहले बीएसए संतोष कुमार राय के कक्ष में बैठकर कुछ रिकार्डों को मंगाया। इस दौरान अनुदानित स्कूल पटल देखने वाले बाबू और लेखा अनुभाग के दो बाबुओं से पूछताछ भी की गई। मौके पर वर्ष 2010 के बाद हुई नियुक्तियों से संबंधित रिकार्ड एवं कुछ चिह्नित शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेख, पैन, आधार सहित अन्य प्रमाण पत्र टीम ले गई।
विज्ञापन

संभावना है कि जल्द ही एसआईटी इन स्कूलों में हुए फर्जीवाड़े को लेकर कुछ बड़ा खुलासा करेगी। सूत्रों के अनुसार, भर्ती से जुड़े कई मास्टर माइंड उसकी गिरफ्त में आ चुके हैं। टीम का नेतृत्व कर रहे श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि एसआईटी और एसटीएफ की टीमें लगातार इस मामले में नजर रखे गए हैं। इस गिरोह से जुड़े कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, अन्य की तलाश जारी है। अनुदानित स्कूलों में अनियमित तरीके से की गई नियुक्तियों से संबंधित रिकार्डों को खंगाला जा रहा है। बेसिक कार्यालय इसीलिए टीम के सदस्य जाकर आवश्यक रिकार्ड हासिल कर रहे हैं।
विज्ञापन

----
प्रभारी लेखाधिकारी ने संभाला कार्यभार
बेसिक कार्यालय के लेखा अनुभाग में भुगतान से संबंधित सारे कामकाज प्रभावित चल रहे हैं। बीएसए की ओर से इस संबंध में जिलाधिकारी को अवगत कराया गया तो उन्होंने डीआईओएस कार्यालय के वित्त व लेखाधिकारी अबरार आलम को यहां का भी कार्यभार संभालने का निर्देश दिया। सोमवार को प्रभारी लेखाधिकारी अबरार आलम ने बेसिक कार्यालय जाकर कार्य संभाल लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें