फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआरपी के हत्थे चढ़ा अंतरप्रांतीय चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
जीआरपी के हत्थे चढ़ा अंतरप्रांतीय चोर
विज्ञापन

देवरिया। सदर रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर प्लेटफार्म नंबर दो व तीन से राजकीय रेलवे पुलिस ने मंगलवार की रात अंतरप्रांतीय चोर को गिरफ्तार किया। साथ ही एक वर्ष पूर्व भटनी थाने में दर्ज चोरी की घटना का पर्दाफाश किया। तलाशी के दौरान उसके पास से नकदी, अंगूठी, लेडिज हैंडबैग, मोबाइल सहित अन्य कागजात बरामद हुए। वह घटना को अंजाम देकर अब तक पुलिस के हाथ से बचता रहा।
देवरिया सदर जीआरपी थानाध्यक्ष अनिल सिंह यादव मंगलवार की रात एसआई मोहम्मद खुर्शीद खान, हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश गुप्ता, कांस्टेबल दिलीप कुमार व आरपीएफ एसआई मणिंद्र यादव के साथ गश्त पर निकले थे। इसी बीच मुखबिर ने सूचना दी कि स्टेशन के पूर्वी छोर पर प्लेटफार्म नंबर दो व तीन पर अंतर प्रांतीय चोर मौजूद है और घटना को अंजाम देने की फिराक में है। इसके बाद पुलिस टीम सक्रिय हुई और तेजी से बढ़ी। पुलिस को आते देख वह फरार होने में सफल होता कि सुरक्षा कर्मियों ने दौड़ा कर उसे धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से 52 सौ नकदी, डिब्बे में रखी सोने की तीन अंगूठी, महंगी दो मोबाइल, लेडिज हैंडबैग, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड बरामद हुआ, जो एक साल पूर्व भटनी स्टेशन पर चोरी हो गई थी। पूछताछ में उसने अपना नाम प्रदीप राय पुत्र अयोध्या सिंह निवासी बढ़या थाना एकमा, जिला सारन छपरा, बिहार बताया। इस संबंध में जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार प्रदीप राय शातिर चोर है। बरामद सामान एक वर्ष पूर्व भटनी रेलवे स्टेशन से चोरी हो गए थे। इस मामले में मुकदमा दर्ज है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी और बिहार में कई घटनाओं को दे चुका है अंजाम
देवरिया। सदर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो व तीन से गिरफ्तार प्रदीप राय शातिर चोर है। वह यूपी और बिहार में रेलवे स्टेेशनों व ट्रेनों में कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। पुलिस को उसकी काफी दिनों से तलाश थी, लेकिन वह चकमा देकर जीआरपी को छकाता रहा, लेकिन मंगलवार की रात वह देवरिया जीआरपी के हत्थे चढ़ गया। पूछताछ में उससे और भी घटनाओं के पर्दाफाश की संभावना है। जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ में उसने बिहार प्रांत के छपरा, सिवान तथा यूपी में बलिया, भटनी स्टेशन पर सहित अन्य कई चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें