संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। विश्व मधुमेह दिवस पर मंगलवार को मेडिकल कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कक्ष में संगोष्ठी आयोजित हुई। इसमें मरीजों को मधुमेह से बचाव और होने वाली परेशानियों के बारे में जानकारी दी गई।
सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने कहा कि ज्यादा कार्बोहाइडेट युक्त भोजन के सेवन न करें। चावल आलू, मीठा, अंगूर, केला, अरूई, बंडा खाने से परहेज करें। भोजन में हरी साग-सब्जियों एवं फलों का अधिक सेवन करना चाहिए। प्रतिदिन कम से कम एक घंटे टहलें और योग करना चाहिए।
कहा कि परिवार में अन्य किसी को मधुमेह की बीमारी हो तो घर अन्य सदस्यों को भी समय-समय मधुमेह की जांच कराना चाहिए। साथ ही खेलकूद एवं कम कार्बोहाइड्रेट युक्त भोजन के लिए प्रेरित करने की जरूरत है। सब्जी में लौकी, तरोई, गोभी, करैला, बोड़ा, परवर, पत्ता गोभी सहित अन्य हरी सब्जी का सेवन करना चाहिए। भोजन में श्री अन्न का प्रयोग करें। इन छोटी सावधानियों से मधुमेह को नियंत्रित करने में सहायता मिलेगी।
इस दौरान डॉ. अजीत पाल, डॉ जफर अनीस, डॉ विजय गुप्ता, सिराजुद्दीन अशोक राय, राजेश तिवारी, हर्षवर्धन आदि मौजूद रहे।