फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भाइयों से उपहार पाकर खुशी से चहकीं बहनें

Sun, 10 Aug 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंंसी देवरिया। रक्षाबंधन का त्योहार शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाई की कलाई पर नेह की डोर राखी बांधी। वहीं भाईयों ने बहनों की रक्षा का संकल्प लिया। घरों में खूब चहल पहल रही। वहीं पुरोहितों ने यजमान को राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। शहर के कसया रोड स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर में स्वामी राजनारायणाचार्य ने श्रद्धालुओं को राखी बांधी। रक्षाबंधन पर भोर में ही लोग जग गए। सुबह घर में साफ सफाई कर तैयारी पूरी कर ली। भाई स्नान ध्यान कर बहन के घर राखी बंधवाने पहुंच गए। भाई को देखकर बहनें आल्हादित हो गईं। उन्हें मान से घर में बिठाया। मायके के सभी लोगों का कुशलक्षेम पूछा। इसके बाद स्नेहपूर्वक दही, अक्षत, रोली से भाई को टीका लगाया। इसके बाद भाई की कलाई पर नेह की डोर राखी बांधी। भाई को मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें