बरहज। नगर पालिका गौरा-बरहज में वित्तीय अनियमितता के मामले में हाईकोर्ट ने डीएम मधुसूदन हुल्गी को शपथ पत्र दाखिल करने का निर्देश दिए है। ऐसा न करने पर डीएम को कोर्ट के समक्ष उपस्थित होने के भी निर्देश दिए गए हैं।
नगर पालिका गौरा-बरहज में वित्तीय अनियमितता की शिकायत पर डीएम के निर्देश पर टीम ने आरोपों की जांच की थी। इस मामले में हाईकोर्ट में अमरेंद्र गुप्त बनाम उत्तर प्रदेश राज्य और तीन अन्य के खिलाफ सुनवाई चल रही है।
13 अगस्त को न्यायमूर्ति अजीत कुमार और गरिमा प्रसाद की बेंच ने डीएम को निर्धारित तिथि तक शपथ पत्र दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। संवाद