फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रेल लाइन पर चल रहे काम में तेजी लाने के निर्देश

विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने देवरिया रेलवे ट्रैक का किया निरीक्षण।संवाद - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
रेल लाइन पर चल रहे काम में तेजी लाने के निर्देश
विज्ञापन

देवरिया। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी के महाप्रबंधक सीवी रमन ने बृहस्पतिवार को पिवकोल हॉल्ट से मऊ के बीच हो रहे दोहरीकरण लाइन और नक्शे का जायजा लिया। भटनी जंक्शन व यॉर्ड रिमांडिंग प्लान के तहत पिवकोल हॉल्ट के निर्माणाधीन रेल लाइन का नक्शा देखने के बाद उन्होंने काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही रेल खंड के स्टेशनों पर चल रहे विभिन्न कार्यों को पूरी गुणवत्ता एवं सुरक्षा के मानकों के अनुरूप कराने के लिए कहा।
सदर रेलवे स्टेशन पर सुबह 10 बजे के करीब महाप्रबंधक और डीआरएम रामाश्रय पांडेय का आगमन हुआ। करीब 25 मिनट के निरीक्षण में अधिकारियों के साथ सुरक्षा और निर्माणाधीन मालगोदाम के विकास कार्य के योजनाओं का हाल जाना। उसके बाद पुश ट्राली से पूरे गुड्स शेड का निरीक्षण कर शेड को विस्तार करने और मालवाहकों के आने-जाने के लिए अप्रोच सड़क का निर्माण, मालगोदाम पर काम कर रहे मजदूरों के लिए विश्रामगृह की, सामान को स्टोर करने के लिए गोदाम तथा उसमें पर्याप्त बिजली की व्यवस्था को ठीक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

महाप्रबंधक अधिकारियों के साथ भटनी जंक्शन स्टेशन पर पहुंचे, जहां सुधार एवं विकास कार्यों की समीक्षा करने के बाद रूट रिले इंटरलॉकिंग, नए स्टेशन पर पैनल तथा स्टेशन मास्टर के नए रूम का निरीक्षण किया। उसके बाद पिवकोल हॉल्ट में दोहरी बाईपास लाइन का नक्शा देख रेल विकास निगम के अधिकारियों को रेल लाइन तथा माइनर ब्रिज के निर्माण में भी तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान अपर महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निर्माण राजीव कुमार प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक संजय त्रिपाठी, मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पांडेय, मुख्य परियोजना प्रबंधक वीके शुक्ला, अपर मंडल रेल प्रबंधक राहुल श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर राकेश रंजन, स्टेशन अधीक्षक इमामुद्दीन अंसारी के साथ जीआरपी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें