फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लिपिक, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
लिपिक, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य को भेजा जेल
विज्ञापन

बरहज। स्थानीय थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार को हर्ष चंद इंटर कॉलेज के लिपिक और सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। यह गिरफ्तारी नगर क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी है। दोनों पर विद्यार्थियों से वसूले गए पांच लाख 12 हजार रुपये फीस के गबन का आरोप है।
हर्ष चंद्र इंटर कॉलेज के प्रबंधक मुदित केडिया ने पुलिस को तहरीर देकर लिपिक अशोक सिंह और पूर्व प्रधानाचार्य महेश्वर पांडेय पर फीस गबन करने का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि दोनों ने 2018-20 तक विद्यार्थियों से वसूल किए गए पांच लाख 12 हजार रुपये का गोलमाल किया है। पुलिस पिछले साल दो दिसंबर को केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व प्रधानाचार्य को लार के खेमादेई, लिपिक को नौकाटोला से गिरफ्तार किया गया है। फीस गबन मामले में हुई कार्रवाई से स्कूलों में खलबली है। वहीं, अभिभावक इसे अच्छा करार दे रहे हैं। थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्र ने बताया कि फीस गबन मामले में लिपिक और पूर्व प्रधानाचार्य को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें