फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गोवंशों को ठंड से सुरक्षित रखने के निर्देश

Sat, 16 Dec 2023 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने पिपरपाती स्थित कान्हा गौशाला का किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन


देवरिया। शहर के पिपरपाती में कान्हा गौशाला का औचक निरीक्षण शुक्रवार को जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने किया। उन्होंने गोवंशों को दिए जा रहे साइलेज की व्यवस्था देखी। साथ ही पशुओं के रहने के स्थान काे देखा। उन्होंने ठंड के मौसम में पशुओं को सुरक्षित रखने तथा गर्म रखने की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
गोशाला में 87 नर एवं 18 मादा सहित कुल 105 गोवंश मिले। जिलाधिकारी ने शीतलहर की स्थिति को देखते हुए टीनशेड से शेल्टर को कवर किए जाने पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने गोवंशों के लिए काऊ कोट की उपलब्धता की जानकारी ली और शीतलहर से बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। कहा कि गोवंश ठंड के दुष्प्रभाव से सुरक्षित रहें, यह सुनिश्चित किया जाए।गोवंशों की समय से चिकित्सकीय जांच कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि गोवंशों को मुख्य चारे के रूप में साइलेज ही दिया जा रहा है। डीएम ने कहा कि साइलेज विभिन्न पोषक तत्वों से परिपूर्ण है, इसे नियमित रूप से गोवंशों को खिलाया जाए। इस दौरान डीएम ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि विधान के साथ गौ पूजन भी किया। इस दौरान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार वैश्य, ईओ रोहित सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें