फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सड़क के किनारे गिर रहा कचरा तत्काल हटाने के निर्देश

Sun, 08 Jun 2025 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। सड़क के किनारे कूड़ा गिराने के मामले में एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने सलेमपुर और मझौली राज नगर पंचायत को नोटिस भेजा है। लेखपाल की जांच में सलेमपुर नगर पंचायत के कर्मचारियों पर दूसरे नगर क्षेत्र में सड़क किनारे कूड़ा गिराने और कूड़ा में आग लगाने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

इसे गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने दोनों नगर पंचायत से तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने को कहा है। पत्र मिलते ही मझौली राज नगर पंचायत के ईओ ने अपने क्षेत्र में गिर रहे कूड़ा पर रोक लगा दी है।
एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने सलेमपुर और मझौली राज नगर पंचायत को भेजे गए नोटिस में कहा है कि नगर पंचायत मझौली राज नदावर पुल के पास नगर पंचायत सलेमपुर के वाहनों से कूड़ा गिराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आग लगा दी जा रही है। मुख्य मार्ग के दोनों तरफ गहरी खाई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें