देवरिया। एसपी विक्रांत वीर ने रिजर्व पुलिस लाइंस में बुधवार को सैनिक सम्मेलन और अपराध समीक्षा गोष्ठी की। उन्होंने पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनीं और सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। इस दौरन महिला उत्पीड़न, एससी-एसटी के मामलों, लंबित विवेचनाओं के निस्तारण के संबंध की गई कार्रवाई, वांछित अभियुक्तों पर कार्रवाई का विवरण, गैर जमानती वारंट का तामिला आदि की समीक्षा की। उन्होंने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सड़कों, चौराहों, पार्क, होटल, ढाबों, स्कूल, बैंक व पेट्रोल पंप पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों को चेक करने के निर्देश दिए। खराब मिलने पर उन्हें दुरुस्त कराने की बात कही। संवाद