तरकुलवा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के मद्देनजर कस्बे में बनाए जा रहे पंडालों का बुधवार को सीओ सदर संजय कुमार रेड्डी ने निरीक्षण किया। उन्होंने आयोजकों से बात की और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के लिए प्रत्येक पंडाल में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि बिजली के तारों को सुरक्षित ढंग से लगवाएं और भीड़ नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त स्वयंसेवक तैनात करें। उन्होंने यह भी कहा कि महिला-पुरुष श्रद्धालुओं के प्रवेश और निकासी के लिए पंडाल में अलग-अलग रास्ता बनाएं। संवाद