हादसे के इंतजार कर रहे विद्युत निगम कर्मचारी, लोड पड़ने पर पेड़ से निकलती हैं चिंगारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। विद्युत निगम के कर्मचारियों की घोर लापरवाही सिंचाई विभाग डाक बंगला के पास देखने को मिल रहा है। 11 हजार तार को टाइट करने के लिए पोल के जगह आम के हरा पेड़ में ही जंफड़ लगाकर तार जोड़ दिया गया है। जब जब बिजली का लोड बढ़ता है। तब तब पेड़ में लगे तार से चिंगारी निकलता है। इसके बावजूद किसी कर्मचारी का इस पर ध्यान नहीं जा रहा, जबकि इसकी शिकायत लोगों ने उच्च अधिकारियों से कई बार की है।
सलेमपुर विद्युत उपखंड से जुड़े कर्मचारी लापरवाही की हद पार कर चुके हैं। घनी आबादी के बीच बिना किसी सुरक्षा के खुले में ट्रांसफार्मर का उपयोग कराया जा रहा है। यहीं नहीं 11 हजार तार को टाइट करने के लिए पोल के बजाय पेड़ का ही उपयोग कर रहे हैं। जिसका जीता जागता उदाहरण सिंचाई विभाग डाक बंगला के समीप स्थित एक आम का पेड़ है। सामने से गुजरे 11 हजार तार को पोल में टाइट करने के बजाए पेड़ में ही जंपर लगा कर टाइट कर दिया गया है। उसी पोल में नीचे एलटी तार लगाकर उपभोक्ताओं को बिजली दिया जा रहा है। जिसके चलते वहां कभी भी बड़े हादसा होने का भय बना हुआ है। अवर अभियंता रामाशीष राम ने बताया कि इसकी जानकारी मिली है, उसे ठीक कराया जा रहा है।