फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने के गेट पर प्रभारी निरीक्षक ने सिपाही को जड़ा थप्पड़

विज्ञापन
विज्ञापन
थाने के गेट पर प्रभारी निरीक्षक ने सिपाही को जड़ा थप्पड़
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे सीओ, बंद कमरे में सिपाही से घटना की ली जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
चनुकी/लार। सरकारी गाड़ी में डीजल डलवाकर लौटे सिपाही को प्रभारी निरीक्षक ने थाना गेट पर थप्पड़ जड़ दिया। इससे नाराज सिपाही गाड़ी छोड़कर थाने चला गया। मातहत की पिटाई देखकर स्थानीय लोगों और राहगीरों की भीड़ जुट गई। नाराज सिपाही ने प्रभारी निरीक्षक द्वारा पिटाई की बात साथी सिपाहियों को बताई। किसी ने घटना की जानकारी एसपी और सीओ को दे दी। मामले की जानकारी होने पर आनन-फानन सीओ लार थाने पहुंचे। उन्होंने पीड़ित सिपाही से एक कमरे में पूछताछ की। इस घटना से थाने के सभी पुलिसकर्मियों में नाराजगी है। सीओ की रिपोर्ट पर एसपी ने प्रभारी निरीक्षक को लाइनहाजिर कर दिया है।
लार थाने के प्रभारी निरीक्षक को देवरिया क्राइम मीटिंग में शुक्रवार को जाना था। इसके पहले एक सिपाही को प्रभारी निरीक्षक ने सरकारी गाड़ी में डीजल भरवाने के लिए भेजा। सिपाही डीजल भरवाकर आ रहा था। लेट होने की वजह से प्रभारी निरीक्षक पैदल थाना गेट तक पहुंच गए। जैसे ही सिपाही ने गाड़ी रोककर कहा कि साहब बैठिए। आरोप है कि इस पर प्रभारी निरीक्षक आगबबूला हो गए। अभी वह कुछ समझ पाता तभी सिपाही पर थप्पड़ जड़ दिए। यह देखकर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। अपने को सरेराह पिटते देखकर सिपाही गाड़ी छोड़ थाने चला गया। दूसरे सिपाही को बुलाकर प्रभारी निरीक्षक गाड़ी से मीटिंग में गए। इस बात की जानकारी सिपाही ने साथी सिपाहियों को दी। मुख्य सड़क पर सिपाही के पीटे जाने से थाने के पुलिसकर्मी नाराज हो गए। एसपी श्रीपति मिश्रा ने सीओ वरुण मिश्रा को लार भेजा। जहां सीओ ने पीड़ित सिपाही से एक कमरे में बैठाकर घटना की जानकारी ली। सिपाही ने प्रभारी निरीक्षक पर थाना गेट के मुख्य मार्ग पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि विलंब होने पर पिटाई की है। इस बाबत सीओ वरुण मिश्र ने बताया कि रिपोर्ट एसपी को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदनामी के डर से सिपाही ने हटा ली फोटो
लार। थाने के मुख्य गेट पर सरेराह प्रभारी निरीक्षक द्वारा थप्पड़ खाने के बाद अपने को अपमानित महसूस कर रहे सिपाही ने फेसबुक और ह्वाट्सएप से अपनी तस्वीर हटा ली। लोग इसको लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें