भाटपार रानी। बनकटा थाना क्षेत्र के गांव की महिला ने थाने से न्याय नहीं मिलने पर पुलिस अधीक्षक और मुख्यमंत्री से पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर न्याय की गुहार लगाई है। उसने शिकायती पत्र में थाने के एक दरोगा व सिपाही पर शिकायत वापस लेने और धमकाने का आरोप लगाया है।
शिकायती पत्र में अहिरौली गांव की महिला कुसुम देवी ने कहा है कि गांव के एक शख्स से उसका जमीन का विवाद है। वह फरियाद लेकर थाने पर गई थी। वहां मौजूद एक दरोगा और सिपाही ने जानमाल की धमकी भगा दिया। थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत की जांच की जा रही है। पुलिस पर लगाया गया आरोप बेबुनियाद है। संवाद