रुद्रपुर। साइकिल से कोचिंग जा रहे सात वर्षीय बच्चे को कार सवार ने टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कार सवार बच्चे को सीएचसी ले जाया गया, जहां से चिकित्सक ने देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। हादसा शुक्रवार की शाम छह बजे हुआ। अमौनी गांव निवासी संजय यादव का बेटा अनुज साइकिल से कोचिंग जा रहा था। अमौनी पेट्रोल पंप के पास मोड़ पर रुद्रपुर की ओर से आ रही कार ने टक्कर मार दी। संवाद