भाटपार रानी। खामपार थाना क्षेत्र के बंगरा बाजार में घर के पास खेल रहा मासूम ऑटो की चपेट में आने से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, खामपार थाना क्षेत्र के बंगरा बाजार निवासी आलम का तीन वर्षीय पुत्र सियान घर के पास ही खेल रहा था। आलम का आरोप है कि ऑटो चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बेटे को ठोकर मारकर भाग गया। परिवार के लोग मासूम को इलाज के लिए पीएचसी ले गए। संवाद