फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सर्पदंश से मासूम की मौत, परिवार वालों में मचा कोहराम

Wed, 06 Aug 2025 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरियारपुर। थाना क्षेत्र के करौदी गांव में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना घटी, जहां जहरीले सांप के डसने से 6 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मासूम की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान करौदी निवासी चंदन गौड़ के पुत्र शनि (6) के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक शनि सुबह घर के अंदर सो रहा था, तभी अचानक एक जहरीले सांप ने उसे डंस लिया। चीख सुनकर घरवाले पहुंचे तो बच्चे की हालत बिगड़ चुकी थी। असहाय परिजन उसे आनन-फानन में देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बेटे के शव को लेकर घर लौटे परिजन किसी चमत्कार की उम्मीद में अमवा स्थित सती माई स्थान पर झाड़-फूंक के लिए भी गए, लेकिन वहां भी कोई राहत नहीं मिली। बेटे की मौत से पिता चंदन गौड़ और परिवार के अन्य सदस्य बदहवास हैं। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें