फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: स्वतंत्रता दिवस पर युद्धवीरों को सम्मानित करेगी भाजपा

Wed, 06 Aug 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्ययोजना बैठक बुधवार को औरा चौरी स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई। मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा कि यह क्षण अत्यंत गौरव और हर्ष का है, जब हम देश की आन-बान-शान तिरंगे को नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने अदम्य साहस दिखाते हुए दुश्मन के कई ठिकानों को ध्वस्त किया। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर व्यापक स्तर पर तिरंगा यात्रा आयोजित की जाएगी। विभिन्न ऑपरेशनों एवं युद्धों में शहीद हुए युद्धवीरों को सम्मानित कर सेना के जवानों का उत्साह बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य है सेना का सम्मान करना, देश को परम वैभव तक पहुंचाना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करते हुए भारत को विश्वगुरु बनाना। जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने प्रस्तावना रखते हुए कहा कि पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को सुचारू रूप से लागू करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरे मनोयोग से जुटना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें