फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: संपत्ति के लिए की थी मासूम की हत्या, आजीवन कारावास

Fri, 22 Dec 2023 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
-ससुर की संपत्ति हड़पने के लिए हत्या कर चचेरे साले को फंसाने की रची थी साजिश
विज्ञापन

देवरिया। ससुराल में ससुर की संपत्ति हड़पने के लिए बालक की हत्या कर चचेरे साले को फंसाने के मामले में शुक्रवार को अदालत ने फैसला सुनाया। अपर सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी की अदालत ने आरोपी के दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास तथा 17 हजार रुपये जुर्माना से दंडित करने की सजा सुनाई।
सहायक शासकीय अधिवक्ता हरेंद्र निषाद ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के मुंडेरा निवासी मुन्नीलाल का नाती सिंटू (6 वर्ष) 10 जून 1915 को गांव में आई बरात में नाच देखने गया था। देर रात तक जब सिंटू घर नहीं लौटा तो घरवाले ढूंढने लगे। सुबह सिंटू की गर्दन कटी लाश गांव के पोखरे में मिली। मुन्नीलाल की सूचना पर सदर कोतवाली में अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ। सिंटू के शव के पास दो लोगों के मिले आधार कार्ड के जरिए पुलिस दोनों व्यक्तियों तक पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेचना में पाया गया कि कुशीनगर जिले के पडरौना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चौरिया निवासी सच्चिदानंद पुत्र गोमती के आपराधिक मामलों में लिप्त होने के कारण उसकी पत्नी ने उसे छोड़ दिया था। ससुराल में नेवासा होने के कारण सच्चिदानंद पत्नी को छोड़ना नहीं चाहता था, ऐसी स्थिति में उसने निर्दोष मासूम की हत्या कर अपने चचेरे साले को फंसाने के लिए उनके फर्जी आधार कार्ड बनवाकर शव के पास फेंक दिया था। उभय पक्ष के तर्कों व साक्ष्यों के अवलोकन के बाद अदालत ने पाया कि आरोपी ने मासूम की हत्या कर जघन्य अपराध किया है। ऐसे में आरोपी को कठोर दंड से दंडित करते हुए जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें