खामपार। थाना क्षेत्र के खैराट निवासी एक युवक की मंगलवार को मेडिकल काॅलेज में मौत हो गई। वह मार्ग दुर्घटना में घायल हो गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। खैराट निवासी अजय खरवार (21) विगत 17 जनवरी को घर जाते समय भाटपाररानी पिपरहिया मार्ग पर घायल हो गया। बीआरडी मेडिकल काॅलेज गोरखपुर में भर्ती था। कुछ दिन पहले दवा इलाज के बाद चिकित्सकों ने घर भेज दिया। मंगलवार को हालत बिगड़ने पर परिजन उसे महर्षि देवरहवा बाबा मेडिकल कालेज ले गए।
जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से घर परिवार व गांव में मातम का माहौल हो गया।