फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल दीवान की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
बरहज थाने में तैनात मृतक दीवान अजय कुमार सहिं का फाइल फोटो संवाद - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
घायल दीवान की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन

25 अक्तूबर को तेलियां कला के निकट हुई थी दुर्घटना
मौके पर चौकी इंचार्ज की हो गई थी मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज/देवरिया। स्थानीय थाने में तैनात दीवान अजय कुमार सिंह (55) पुत्र स्व. साहब सिंह की केजीएमसी लखनऊ में इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई।
25 अक्तूबर को तेलियां कला स्थित श्रीराम इंटर कॉलेज के निकट चार पहिया वाहन का टायर फटने से हुई दुर्घटना में दीवान बुरी तरह से घायल हो गए थे। जबकि गौरा चौकी इंचार्ज रमाशंकर यादव की मौके पर ही मौत हो गई थी।
गाजीपुर के मरदह थाना क्षेत्र के हरहरी गांव निवासी और दीवान अजय कुमार सिंह ने 1982 में पुलिस सेवा आए थे। डेढ़ वर्ष पूर्व बरहज थाने में उनकी तैनाती हुई थी। वह दीपावली के अगले दिन चौकी इंचार्ज रमाशंकर यादव के साथ सरकारी काम से लार जा रहे थे। इसी बीच तेलियां कला के निकट सड़क हादसे में उनके रीढ़ की हड्डी और पसली में गंभीर चोटें आई थीं। जिन्हें इलाज के लिए देवरिया, गोरखपुर और लखनऊ केजीएमसी ले जाया गया था। मौत की जानकारी होने पर पत्नी चिंता देवी बदहवास हो गईं। जबकि बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल था। थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्र ने बताया कि दीवान के मौत की सूचना आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटी पुत्री का तय किए थे रिश्ता
बरहज। गाजीपुर जनपद के मरदह थाना क्षेत्र के हरहरी गांव निवासी और पुलिस में दीवान पद पर कार्यरत अजय कुमार सिंह ने छोटी पुत्री प्रिया उर्फ गोल्डी का रिश्ता आजमगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी और कुशीनगर जनपद में सिपाही से तय की थी। सात दिसंबर को शादी होनी है। दीवान अजय कुमार सिंह की चार संतानों में पुत्र आशीष, पुत्री प्रियांशी, प्रियंका, प्रिया हैं। वह दो पुत्रियों प्रियांशी और प्रियंका की शादी कर चुके थे। जबकि आशीष पढ़ाई पूरी कर तैयारी कर रहा है। दीवान की मौत से सभी हतप्रभ हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें