फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पुराने विवाद में पेट में चाकू घोंप कर किया घायल

Sun, 13 Apr 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। स्थानीय कस्बे से बाजार शनिवार की रात करीब नौ बजे घर लौट रहे एक युवक को कुछ लोगों ने रास्ते में रोककर मारपीट कर घायल कर दिया। इससे नाराज युवक ने सब्जी काटने वाले चाकू से दूसरे युवक के पेट में वार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, परास खाड़ गांव निवासी सचिन गोड़ (22 ) दो युवकों के साथ बाजार कर घर लौट रहा था। मैनपुर मार्ग पर मदारी पट्टी गांव के पास बालपुर गांव निवासी कृष्ण सिंह (25) पुत्र राजेश सिंह से उसका आमना-सामना हो गया। जन्माष्टमी के मेले में किसी बात पर दोनों के बीच हुए विवाद को लेकर कहासुनी होने लगी। देखते-देखते मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच कृष्ण कुमार के पक्ष के युवकों ने सचिन की पिटाई कर दी। इससे उसका सिर फट गया। सचिन ने गुस्से में सब्जी काटने वाले चाकू कृष्ण के पेट में घोंप दिया। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें