फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में उद्यमिता की संस्कृति को मजबूत करेगी जागृति जैसी पहल: जयंत

विज्ञापन
विज्ञापन
जनसभा के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री ने बरपार का किया दौरा
विज्ञापन

देवरिया। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी ने रविवार को बरपार स्थित जागृति उद्यम केंद्र का दौरा किया। पूर्वांचल क्षेत्र में उद्यमिता, कौशल विकास और स्थानीय युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। कहा कि जागृति उद्यम केंद्र जैसी पहल देश में उद्यमिता की संस्कृति को मजबूत करेगी।
विज्ञापन


उन्होंने जागृति के उद्देश्य और उसके प्रभाव को समझते हुए कहा कि ऐसे संस्थान युवाओं को केवल रोजगार खोजने वाला नहीं बल्कि रोजगार सृजित करने वाला बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सरकार के स्तर से जो भी सहयोग हो सकेगा प्रदान किया जाएगा। जागृति के इन्क्यूबेशन निदेशक विश्वास पांडेय ने उन्हें संस्था के क्रियाकलाप और उपलब्धियों से अवगत कराया। इस दौरान जागृति के संस्थापक व सांसद शशांक मणि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें