फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गोष्ठी में टीबी के लक्षणों व निदान की दी जानकारी

Wed, 25 Mar 2026 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। रतनसेन डिग्री काॅलेज में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद और रानी लक्ष्मी बाई इकाई के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के सभागार में विश्व टीबी दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में टीबी की जानकारी देते हुए कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुभीर सिंह ने इसके लक्षण, निदान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टीबी की बीमारी हो तो उसे तनिक भी घबराना नहीं चाहिए। इसकी दवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर निशुल्क मिलती है। लोगों को जागरूक किए जाने की आवश्यकता है।
इस संदर्भ में उन्होंने सभी स्वयं सेवकों को इस बीमारी से संक्रमित व्यक्ति की हमेशा सहायता करने की शपथ दिलाई। प्रवेश दुबे ने बताया कि लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से ही प्रतिवर्ष 24 मार्च को विश्व टीबी दिवस मनाया जाता है।
विज्ञापन

रानी लक्ष्मीबाई इकाई की कार्यक्रम अधिकारी सुष्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि हम सभी को अपनी दिनचर्या में सुधार लाना होगा। तभी हम तरह-तरह की बीमारियों से बच सकते हैं। सूर्यकांत त्रिपाठी ने इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें