फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पीड़ितों को सुरक्षा और अधिकार की दी जानकारी

Fri, 18 Oct 2024 03:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जनपद न्यायाधीश देवेंद्र सिंह के निर्देश पर बृहस्पतिवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश व प्राधिकरण के सचिव मनोज कुमार तिवारी ने वन स्टाप सेंटर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वन स्टांप सेंटर में व्याप्त अव्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए फटकार लगाई। साथ ही पीड़ितों के सुरक्षा व उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने दोपहर में वन स्टाप सेंटर पहुंचे। उन्होंने पीड़िताओं का चिकित्सीय परीक्षण व्यवस्थित रूप से न होने तथा पीड़िताओं के लिए आवंटित सामग्री का स्टाॅक रजिस्टर अपूर्ण तथा अव्यवस्थित देख नाराजगी जताई। उन्होंने वन स्टाप सेंटर की प्रबंधक को अव्यवस्थाओं को दूर करने का कड़ा निर्देश दिया। उन्होंने पीड़िताओं की समस्याओं का सुना और उसके तत्काल निस्तारण का निर्देश दिया। उन्होंने केंद्र प्रबंधक को निर्देश देते हुए कहा कि जिन महिलाओं को विधिक सहायता की आवश्यकता हो, उनके मामले को चिह्नित कर अधिक से अधिक संख्या में प्राधिकरण के कार्यालय में प्रस्तुत किया जाए, ताकि उनको विधिक सहायता दी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें