सलेमपुर। ब्लॉक के मनिहारी गांव में बुधवार की शाम शिविर लगाकर भारतीय स्टेट बैंक की शाखा सलेमपुर के फील्ड ऑफिसर निलेश कुमार ने सरकार की योजना की जानकारी दी। क्षेत्रीय कार्यालय के आरएमआरओ रविकांत ने मौजूद किसानों को केसीसी खाता खुलवाने और इससे होने लाभ की जानकारी देते हुए सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान घनश्याम मिश्र, आगरे नाथ उपाध्याय, सुभाष प्रसाद, बनारसी प्रसाद, परमात्मा उपाध्याय आदि मौजूद रहे। संवाद