फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की जानकारी दी

Thu, 19 Feb 2026 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के अंतर्गत बुधवार को विकास खंड सभागार गौरी बाजार में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों के लिए एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 135 से अधिक विश्वकर्मा बंधुओं (शिल्पकारों/कारीगरों) ने प्रतिभाग किया। इनमें गुड़िया एवं खिलौना निर्माता, सोनार, लोहार, बढ़ई, मोची, धोबी, नाई, दर्जी सहित विभिन्न पारंपरिक व्यवसायों से जुड़े कारीगर शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक निदेशक नीरज कुमार द्वारा किया गया। अविनाश कुमार अपूर्व ने स्वागत भाषण में उपस्थित अतिथियों एवं लाभार्थियों का अभिनंदन करते हुए योजना की रूपरेखा और उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। सहायक प्रबंधक (उद्योग) देवरिया मनीष वर्मा ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लाभों के साथ राज्य सरकार की विभिन्न औद्योगिक एवं स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी। डॉ. संजय भारती ने विश्वकर्मा बंधुओं को डिजिटल माध्यम और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से जुड़कर विपणन को सशक्त बनाने की प्रक्रिया समझाई। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, गौरी बाजार शाखा की वरिष्ठ शाखा प्रबंधक मोना वर्मा ने योजना के अंतर्गत ऋण प्रक्रिया, पात्रता एवं बैंकिंग सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। भारतीय डाक के प्रतिनिधि अरविंद गोंड ने डाक विभाग द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे सहयोग के बारे में बताया। डीपीएमयू देवरिया विशाल वर्मा ने योजना के तहत संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें