फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छिनैती की सूचना से हड़कंप, मिले रुपये

Sat, 16 May 2026 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। शनिवार की सुबह एक बुजुर्ग से 11 हजार रुपये की छिनैती की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स पुलिस और सीअो सदर संजय रेड्डी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई। हालांकि जांच में यह बात सामने आई कि रुपये तो घर में टंगे कुर्ते में थे। सिरसिया गोठा गांव निवासी राम प्रसाद सुबह करीब 8:45 बजे घर से 11 हजार रुपये लेकर सामान खरीदने निकले थे। वृद्ध ने बताया कि रास्ते में बाइक सवार दो युवक मिले, जिन्होंने उनसे मदरिया गांव का रास्ता पूछा। बातचीत के दौरान उन्होंने पेड़ कटान को लेकर भी सवाल किया। आगे बढ़ने पर वृद्ध को लगा कि उनके जेब से रुपये गायब हैं। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दे दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें