फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चौपाल में दी गई सरकार की योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसियापुर। शोहरतगढ़ विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत नीबी सुरहवा में शुक्रवार को प्रभारी सचिव गौरव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में चौपाल आयोजित किया गया। सचिव गौरव श्रीवास्तव ने सामुहिक विवाह, शादी अनुदान,आयुष्मान कार्ड, व्यक्तिगत शौचालय फार्मर रजिस्ट्री आदि योजनाओं को विस्तारपूर्वक बताया। पात्र लाभार्थियों को इन योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए चौपाल का आयोजन गांव में किया जा रहा है, जिससे पात्र लाभार्थी योजना का लाभ उठाएं। लेखपाल राम भरत ने कहा कि सभी किसानों को फार्मर रजिस्ट्री अवश्य करा लेना चाहिए जिससे केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके।कहा कि पंचायत सहायक से संपर्क कर आयुष्मान कार्ड के पात्र आनलाइन फार्म भर दें जिससे उन्हें निःशुल्क चिकित्सा सहायता मिल सके। वृद्धा, विधवा व दिव्यांग पेंशन पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन फार्म भरकर जमा कर दें। इस दौरान प्रधान शीला चौरसिया,राज चौरसिया पंचायत सहायक माया गुप्ता,सुभाष अर्जुन,रामराज,बीपत,खैरून्निशा,सुनीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें