फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: महिलाओं को संवैधानिक अधिकारों की दी गई जानकारी

Wed, 01 Oct 2025 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सेवा पखवाड़ा एवं मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत महिला कल्याण एवं पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में महिला सुरक्षा और कानून विषय पर सदर और सलेमपुर कोतवाली में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कानूनी विशेषज्ञों, पुलिस अधिकारियों, महिला कल्याण विभाग के अधिकारियों एवं प्रबुद्ध वर्ग के व्यक्तियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं किशोरियों को उनके संवैधानिक अधिकारों, विधिक प्रावधानों, आत्मरक्षा के उपायों तथा महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों की जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम में नीतू भारती, मीनू जायसवाल, मंशा सिंह ने घरेलू हिंसा अधिनियम, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण, साइबर अपराधों से बचाव एवं शिकायत निवारण की विस्तृत जानकारी दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें