फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छात्राओं को बताए सुरक्षा के उपाय

Fri, 20 Nov 2026 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए बृहस्पतिवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों ने महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षा के उपाय बताने के साथ हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इस दौरान जागरूकता पंफलेट भी बांटे गए।
विज्ञापन

पुलिस विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि एसपी अभिजित आर शंकर के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-6.0 और शक्ति दीदी अभियान चलाया गया। गौरी बाजार कस्बे में महिला उपनिरीक्षक संध्या यादव की टीम ने महिलाओं को जागरूक किया। भलुअनी के अभयानंद बालिका इंटर कॉलेज में उपनिरीक्षक लालजी राम और मदनपुर के जनता इंटर कॉलेज गोला में उपनिरीक्षक चंद्रशेखर सिंह की टीम ने छात्राओं को जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें