फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भाजपा सरकार में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर

Fri, 06 Mar 2026 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक शुक्रवार को टाउन हॉल स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। इसमें संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल रोशन ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार मूलभूत समस्याओं को सुनना नहीं चाहती है। इससे आम जनमानस में आक्रोश है। अपराध से लेकर महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा तक पहुंच गई है। इस सरकार से प्रदेश की जनता छुटकारा चाहती है। प्रदेश की जनता कांग्रेस की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस मजबूती से उभरेगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अरविंद शाही, सुनील कुमार तिवारी, भरत मणि त्रिपाठी, जुलेखा खातून, डॉ. धर्मेंद्र पाण्डेय, जनार्दन वर्मा, प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्र, कोषाध्यक्ष चन्दन वर्मा, मार्कण्डेय मिश्रा, शहनाज जफर, मनोज मणि, रत्नेश मल्ल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें