फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात का मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नवजात का शव मिला, जानवरों ने नोचा
विज्ञापन

निर्दयी मां को कोसती रही भीड़, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। स्थानीय रेलवे स्टेशन के निकट सागौन के बागीचे में बुधवार की सुबह एक नवजात का शव मिला। नवजात का शव मिलने की सूचना से नगर में तरह-तरह की चर्चाएं रहीं। लोगों का कहना था कि किसी ने लोक लाजवश इसे यहां फेंक दिया होगा। हालांकि, उस निर्दयी मां की कारगुजारी को लेकर सभी उसे कोसते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह करीब आठ बजे रेलवे यार्ड स्थित सागौन के बागीचे में एक नवजात का शव दिखाई दिया। शव मिलने की सूचना पर आसपास के महिला-पुरुषों की भीड़ जुट गई। नवजात सागौन के पत्तों पर औंधे मुंह जमीन पर पड़ा था। जगह-जगह जानवरों ने उसे नोच डाला था। नवजात की हालत देखकर कई महिलाओं की आंख में आंसू आ गए। जितने मुंह, उतनी बातें, आपस में वह चर्चा करती रहीं कि पता नहीं किस मां ने उसे इस हालत में छोड़ दिया, उसे दया भी न आई कि इस हाल में छोड़ देने पर उसका क्या हाल होगा। उसके साथ ऐसी क्या परिस्थिति रही कि अपने कलेजे के टुकड़े को उसने यहां लाकर फेंक दिया। कई तो यह भी कहती रहीं कि किसी कुंवारी ने ही इस कार्य को अंजाम दिया होगा, अन्यथा नवाज को कोई ऐसी हालत में कैसे छोड़ देगा। भीड़ में शामिल रहे आनंद यादव ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एसआई रामप्रकाश राय हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गए। इंस्पेक्टर गिरिजेश कुमार तिवारी ने बताया कि शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें