फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 उद्यमी करेंगे 150 करोड़ का निवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
22 उद्यमी करेंगे 150 करोड़ का निवेश
विज्ञापन

डीएम ने उद्योग बंधुओं के साथ बैठक
कहा-प्राथमिकता के आधार पर हो उद्योग बंधु की समस्याओं का समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। विकास भवन के गांधी सभागार में बृहस्पतिवार की शाम को उद्योगबंधु की बैठक का आयोजन हुआ। इसमें 22 उद्यमियों ने 150 करोड़ रुपये का निवेश कर उद्योग स्थापित करने की हामी भरी है। जिलाधिकारी ने कहा कि उद्यमियों के समस्याओं का हर संभव समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।
बैठक में उद्यमियों ने राजकीय औद्योगिक आस्थान की साफ-सफाई, आरसीसी नाला का निर्माण कार्य पूर्ण होने तक बरसात के पानी की निकासी के लिए कच्चा नाला खुदवाने की मांग की। मार्ग पर अतिक्रमण हटाने की मांग की। जिस पर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन को गोरखपुर रोड पर स्थित यूनियन बैंक से औद्योगिक आस्थान तक के मार्ग पर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। सलेमपुर में बिजली के खंभे स्थापित करने के लिए अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने फायर स्टेशन स्थापित करने के लिए कहा। बैंक की शाखा स्थापित करने के मुद्दे पर एलडीएम ने जानकारी दी कि यूनियन बैंक का ब्रांच खोलने की प्रक्रिया अंतिम स्तर पर है। शीघ्र ही यूनियन बैंक की शाखा खोली जाएगी। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने उसरा बाजार औद्योगिक आस्थान में पुलिस की गश्त को और प्रभावी बनाने के लिए आश्वस्त किया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, सांसद प्रतिनिधि व पूर्व विधायक रविंद्र प्रताप मल्ल, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, व्यापार मंडल के अध्यक्ष शक्ति गुप्ता, इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के मंडलीय अध्यक्ष जेपी जायसवाल, संजीव अरोड़ा, एलडीएम अरुणेश कुमार , सनराइज एनर्जी के एमडी आनंद सागर तिवारी, दीनानाथ मिश्र, निखिल श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

डीएम ने स्वरोजगार परक योजनाओं की समीक्षा की
देवरिया। जिलाधिकारी ने स्वरोजगारपरक योजनाओं की समीक्षा भी की। मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में कुल 180 आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 79 आवेदनों पर 1167 लाख रुपये के लोन बैंक द्वारा स्वीकृत किए गए। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में 105 आवेदन प्राप्त हुए जिसके सापेक्ष कुल 33 आवेदनों पर बैंक द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई। ओडीओपी योजना के तहत कुल 138 आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 22 आवेदनों को बैंक द्वारा स्वीकृति प्रदान करते हुए 284 लाख रुपये की धनराशि बैंक द्वारा स्वीकृत की जा चुकी है। उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन ने बताया कि निवेश मित्र पोर्टल पर कुल 891 ऑनलाइन आवेदन आए, जिनमें से 93 प्रतिशत आवेदन का निस्तारण हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें