फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत गांवों का देश, संस्कृति भूले तो मिट जाएगा अस्तित्व : गोपाल दास

Mon, 20 Nov 2023 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। क्षेत्र के नोनापार गांव में रविवार को नोनापार महोत्सव मनाया गया। इसमें गांव के प्रतिभाशाली युवाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिये लोहा मनवाया। गांव के लोगों के कार्यक्रम में गांव की संस्कृति बचाने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि बारीपुर हनुमान मंदिर के महंत गोपाल दास ने कहा कि भारत गांवों का देश है। गांव की संस्कृति से देश की पहचान है। अगर इससे छेड़छाड़ किया तो सनातन धर्म के अस्तित्व पर संकट पैदा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि युवा समाज और देश को मजबूत बनाते हैं। विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता शशांक मणि त्रिपाठी ने युवाओं की प्रस्तुति की सराहना की। उन्होंने कहा कि युवाओं के आगे आने से सभ्यता और संस्कृति मजबूत होगी। इससे पहले अतिथियों का स्वागत किया और उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बाद नंदन तिवारी ने लोकगीत, तोस निधि तिवारी ने गजल, सौम्य मिश्रा ने छठ गीत एवं तान्या मिश्रा, कात्यायनी मिश्रा, रुचि तिवारी, अंशिका तिवारी ने नृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान पूर्व विधायक डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, विजय कुमार दुबे, डॉ. संजीव शुक्ल, संतोष तिवारी, अनिल मिश्र, माहेश्वर मिश्र बबलू, संजय मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें