फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलों पर भारी पड़े निर्दल उम्मीदवार

Mon, 02 Nov 2015 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सलेमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में भाजपा का मोदी फैक्टर फेल हो गया। भटनी, लार,सलेमपुर और भागलपुर ब्लॉक में जिला पंचायत सदस्य पद के महज दो पार्टी समर्थित प्रत्याशियों को जीत मिली । बाकी प्रत्याशियों को जनता ने नकार दिया। यही हाल कांग्रेस, बसपा और पीस पार्टी का भी है। अधिकांश सीटों पर इस बार निर्दल प्रत्याशियों का दबदबा रहा है।जिला पंचायत पद पर भाजपा, बसपा, पीस पार्टी और कांग्रेस अपने पार्टी से समर्थित प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा था। इसमें भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने अधिकांश सीटों पर दावा पेश किया था। रविवार को चुनाव परिणाम आने के बाद जो तस्वीर सामने आई । उससे साफ जाहिर हो रहा है कि जनता ने पार्टी समर्थित प्रत्याशियों को तरजीह नहीं दी है। कई सीटों पर भाजपा प्रत्याशी लड़ाई में जरूर रहे लेकिन इनकी जीत सुनिश्चित नहीं हो सकी। यही हाल पीस पार्टी, बसपा और कांग्रेस का भी रहा। सलेमपुुर ब्लाक के वार्ड संख्या 38 से इंजीनियर रविन्द्र कुमार, 39 से अशोक पांडेय, 40 से प्रवीण मिश्र, 41 से सतीश मिश्र, भटनी ब्लॉक के 49 से शांति देवी, 50 से सुनील कुमार बिल्लू, 51 से रामअवतार कुशवाहा, भागलपुर ब्लाक से 32 से अनसुुईया देवी, 33 से शेषनाथ तिवारी, 34 से सरोज देवी और लार ब्लाक के वार्ड संख्या 37 से रूपा वार्मा, वार्ड संख्या 35 से संजय दुबे, वार्ड संख्या 36 से दुर्गावती देवी से भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनया था। इसमें सिर्फ भटनी ब्लॉक से शांति देवी और लार ब्लॉक से दुर्गावती देवी जीत दर्ज कर सकीं । बाकी प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा । सलेमपुर ब्लाक के वार्ड संख्या 39 से पीस पार्टी के जिला अध्यक्ष नसीम अहमद ने भी ताल ठोंकी थी। लेकिन जीतने में नाकाम साबित रहे। अधिकांश सीटों पर निर्दल प्रत्याशियों ने परचम लहराया है। वहीं भटनी ब्लॉक में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार धर्मेंद्र सिंह ने जीत हासिल की है। बसपा ने बहुत ज्यादा सीटों पर समर्थित प्रत्याशियों को नहीं उतारा था। बावजूद इसके हार का सामना करना पड़ा है। जनता ने पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के अपेक्षा निर्दल प्रत्याशियों पर ज्यादा भरोसा इस बार जताया है। इसको लेकर राजनीतिक गलियरों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें